फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोडवेज के भिवानी डिपो में उजागर हुआ 3,31,400 रुपये का ई-टिकटिंग घोटाला, तीन परिचालक निलंबित

Tue, 05 Dec 2023 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

टिकट बुकिंग ब्रांच शाखा के कर्मचारियों पर भी शक की सुई घूम रही है। रूट पर दौड़ने वाले परिचालकों ने राशि नहीं जमा कराई। जांच में 24 से अधिक कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। मामला अमर उजाला ने उठाया था और ई टिकटिंग घोटाले की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
भिवानी बस स्टैंड का दृश्य। अकाईव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग के भिवानी रोडवेज डिपो में ई-टिकटिंग में अधिकारियों के जांच के बाद अब तक 3,31,400 रुपये का घोटाला उजागर हो चुका है। इसमें रोडवेज के तीन परिचालकों पर जांच की आंच आने से उन पर निलंबन की गाज गिर गई है। हालांकि अभी भी रोडवेज अधिकारी ई टिकटिंग गड़बड़झाले की जांच में जुटे हैं। इससे के बाद घोटाले से और भी परतें उघड़ेंगी।
विज्ञापन


अगर रोडवेज प्रशासन के अधिकारी सही से जांच करें तो 24 से अधिक कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। टिकट बुकिंग शाखा के कर्मचारियों पर भी शक की सुई घूम रही हैं, क्योंकि शाखा को यह भली भांति जानकारी होती है कि किस रूट पर कितनी यात्री रिसीट मिल रही है और किस कर्मचारी ने कब से कैश जमा नहीं कराया है। इसकी नियमित सूचना अधिकारियों तक क्यों नहीं पहुंची। अंबाला सिटी में घोटाला उजागर होने के बाद भिवानी डिपो में भी ई टिकटिंग घोटाले को लेकर हड़कंप मचा।

रोडवेज भिवानी डिपो ने तीन परिचालकों को निलंबित किया है। इनमें परिचालक उमेश का नाम शामिल है। उमेश पर ई-टिकटिंग के दो लाख 13 हजार रुपये जमा नहीं कराए जाने के आरोप में निलंबन आदेश जारी हुए हैं। उमेश हिसार से भिवानी के बीच रोडवेज बस पर परिचालक रहा है। इसी तरह परिचालक रवींद्र पर 48, 400 रुपये की ई-टिकटिंग राशि का गबन जांच में साबित हुआ है। इसे निलंबित किया है। रवींद्र भिवानी से बहल रूट पर बस पर परिचालक रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह परिचालक जोगेंद्र पर भी ई-टिकटिंग मामले में जांच के बार कार्रवाई की गाज गिरी है। उसे 70 हजार रुपये ई टिकटिंग राशि जमा न कराने पर निलंबित किया है। निलंबन हुए तीनों कर्मचारियों पर रोडवेज विभाग ने ई टिकटिंग में अब तक 3,31,400 रुपये की राशि का गबन साबित किया है। अब ये राशि भी जल्द विभाग द्वारा निलंबित कर्मचारियों से उगाही जाएगी। वहीं, इस घोटाले में अब और भी जांच चल रही है, जिसके बाद डिपो के अन्य कर्मचारियों पर भी जांच की आंच आएगी। विभागीय सूत्रों की मानें तो 24 से अधिक कर्मचारियों पर ई टिकटिंग की राशि में हेराफेरी का संदेह है, जिनकी जांच अभी चल रही है।

200 से अधिक हैं ई-टिकटिंग मशीनें
भिवानी डिपो के भिवानी में 185 परिचालक हैं और 187 चालक हैं। इसी तरह लोहारू सब डिपो में 63 परिचालक और 54 चालक हैं। तोशाम के सब डिपो में 60 परिचालक और 52 रोडवेज चालक हैं। रोडवेज विभाग के भिवानी डिपो में 200 ई- टिकटिंग मशीनें भी हैं। वातानुकूलित बसों को छोड़कर बाकी सभी रूटों पर ई-टिकटिंग मशीन से ही यात्रियों को टिकट मुहैया कराई जा रही है। ई-टिकटिंग की टिकट राशि को रोजाना ही परिचालक द्वारा रूट पर ड्यूटी छोड़ने के उपरांत टिकट बुकिंग ब्रांच में जमा कराना अनिवार्य है।

तीन रोडवेज परिचालकों को निलंबित किया गया है। जिन पर ई टिकटिंग की राशि बुकिंग ब्रांच में जमा नहीं कराने का आरोप है। फिलहाल विभागीय अधिकारी मामले की जांच में लगे हैं। निलंबित कर्मचारियों से ई-टिकटिंग की राशि की रिकवरी कराकर उन्हें सरकारी खजाने में जमा कराया जाएगा। -डॉ. नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें