बवानीखेड़ा की धर्मशाला में बैठक करते कांग्रेस नेता।
भिवानी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत बवानीखेड़ा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को ओड धर्मशाला में किया। अध्यक्षता एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव एवं भिवानी जिला के पर्यवेक्षक मनोज चौहान ने की। चौहान ने कहा कि योग्य, सक्रिय और जनसमर्थन प्राप्त नेताओं को ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष नियुक्त करेगी।
बैठक को एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, हरियाणा कांग्रेस पर्यवेक्षक अनिल, पूर्व विधायक विधायक सुभाष देशवाल एवं धर्मबीर कौलख ने संबोधित किया चौहान ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार और आगामी रणनीतियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य जमीनी स्तर तक पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने जिला अध्यक्ष पद के लिए योग्य दावेदारों की समीक्षा की व सभी से निष्पक्ष सुझाव आमंत्रित किए।
प्रदीप नरवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन, समर्पण और एकता के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करें। बैठक का उद्देश्य न केवल नए नेतृत्व का चयन करने पर विचार-विमर्श करना था, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर रेणू बाला, उमेश भारद्वाज, अनिल नेहरा, फूल कुमार धनाना, शिव कुमार चांग, मनजीत राठौर मौजूद रहे।