फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी, दोपहर में 2 घंटे धूप खिली

Wed, 07 Jan 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर के लघु चिड़ियाघर में ​स्थित अपने बाड़े में धूप लगाते मगरमच्छ। 
विज्ञापन
भिवानी। जिले में बुधवार को भी ठिठुरन भरी ठंड के साथ शीतलहर जारी रही। दोपहर के समय दो घंटे के लिए हल्की धूप निकली लेकिन ठंडी हवाओं के सामने धूप बेअसर रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 14.5 व न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय लघु चिड़ियाघर में भी दरियाई घोड़ा व मगरमच्छ धूप में आराम फरमाते हुए दिखाई दिए। हालांकि, बाजारों में ठंड की वजह से कारोबार धीमा रहा। दुकानदार सतीश कुमार, वीरेंद्र कुमार व कृष्ण ने बताया कि ठंड की वजह से लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं। इस कारण पिछले दो-तीन दिन से ग्राहक बाजार में कम आ रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर के समय करीब दो घंटे ही धूप खिली उसके बाद फिर से बादलवाही छा गई। दिनभर शीतलहर की वजह से हवा में ठिठुरन बनी रही। जिससे शहर की सड़कों पर भी कम ही आवाजाही बनी रही। ठंड का असर वन्यजीवों पर भी देखने को मिला। बुधवार को शहर के लघु चिड़ियाघर में पानी में रहने वाले वन्यजीवों ने कुछ घंटों के लिए धूप का आनंद उठाया वहीं बब्बर शेर के बाड़े में शिंभा बब्बर शेर भी धूप सेंकता दिखाई दिया। वहीं दरियाई घोड़ा और मगरमच्छ के बाड़े में भी वन्य जीव धूप में दिखाई दिए। पिछले करीब सप्ताह भर शीतलहर की वजह से ठिठुरन बढ़ी है वहीं तापमान भी दो डिग्री तक गिरा है। खेतों में इस समय सुबह और शाम तापमान नीचे गिरने की वजह से पाला भी जमने लगा है। कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर देवीलाल ने बताया कि इस समय मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल बना है। धुंध की वजह से फसलों में नमी बनी है वहीं किसान जरूरत के अनुसार हल्की सिंचाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें