फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सरकारी भूमि पर काटी अवैध कॉलोनी की चहारदीवारी और निर्माण ढहाया

विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में निर्माण तोड़ती डीटीपी की टीम।
विज्ञापन
भिवानी। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने तोशाम रोड स्थित सरस्वती मिल की करीब 150 करोड़ कीमत की सरकारी भूमि पर अवैध कॉलोनी की चहारदीवारी और निर्माण को तोड़ डाला। इसी कार्रवाई के तहत भिवानी-दादरी रोड पर साढ़े छह एकड़ भूमि में बनी दो अवैध कॉलोनियों में भी जेसीबी से तोड़फोड़ की गई जिससे कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। हालांकि इन कॉलोनियों में डीटीपी की कार्रवाई के बावजूद प्लाॅटों की खरीद और बिक्री का धंधा जारी है।
विज्ञापन


नगर योजनाकार विभाग की टीम बुधवार को भिवानी-दादरी रोड पहुंची। यहां के नियंत्रित क्षेत्र और शहरी क्षेत्र, मौजा भिवानी-दादरी रोड पर फैली दो अवैध कॉलोनियों (6.5 एकड़) में लगभग दो डीपीसी, चार चहारदीवारी, एक निर्माण, कच्चे रोड नेटवर्क और डिमार्केशन को तोड़ा गया। वहीं तोशाम रोड स्थित सरस्वती मिल की सरकारी भूमि पर अवैध कॉलोनी की चहारदीवारी और लगाए गए गेट को जेसीबी से हटा दिया गया। कुछ समय पहले ही अवैध रूप से प्लाॅट काटने वालों द्वारा कॉलोनी के बाहरी दायरे में चहारदीवारी कराई गई थी।

इस संबंध में जिला उपायुक्त और एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी गई थी। शिकायत के बाद जिला प्रशासन और जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। तोड़फोड़ के दौरान जिला नगर योजनाकार नवीन कुमार, इन्फोर्समेंट थाना से एसएचओ रवनीत राणा और एसआई वीरेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




नगर योजनाकार नवीन कुमार ने आमजन से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लाट या मकान की खरीद-फरोख्त न करें। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अपने खून-पसीने की कमाई को जोखिम में न डालें और केवल वैध कॉलोनियों में ही मकान या प्लाट खरीदें। विभाग का अवैध निर्माण तोड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें