फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट का ताला तोड़ गैस सिलिंडर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस की गिरफ्त में सिलिंडर चोरी का आरोपी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सिविल लाइन पुलिस ने रेस्टोरेंट का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से दो गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने नेहरू युवा केंद्र से भी 20 टोंटी चोरी की वारदात भी कुबूली है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि रेडक्रॉस भवन के सामने उसका रेस्टोरेंट है। गत 13 व 14 मार्च की रात को उसके रेस्टोरेंट का ताला तोड़कर अंदर से दो गैस सिलिंडर चोरी हो गए थे। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। सिविल लाइन पुलिस थाने के एएसआई सज्जन कुमार की टीम ने एक आरोपी को पुराना बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संजय निवासी गुजरों की ढाणी के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किए दो गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने नेहरू युवा केंद्र से भी रात को ताला तोड़कर 20 पानी की टोटी चोरी की थीं। इस संबंध में भी पुलिस ने अलग से केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें