फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ऐंठने के आरोपी भिवानी के तिगड़ाना निवासी आनंद को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता संदीप निवासी बिचला बाजार ने बताया कि उनकी आरोपी आनंद से जान-पहचान थी। 18 मई को आनंद का व्हाट्सएप मैसेज आया। आनंद ने दिल्ली में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज में भर्ती निकलने की बात कही।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि उसकी अफसरों से जान-पहचान है और वह सेना में भर्ती करा सकता है। इसके बाद आनंद ने अलग-अलग काम से 82 हजार रुपये अपने खातों में डलवा लिए। आरोपी आनंद ने उन्हें ज्वाइनिंग लेटर भी दिया, जो जांच में फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।थाना साइबर क्राइम की मुख्य सिपाही सोनिया ने बताया कि इस मामले में आरोपी आनंद को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर पूछताछ की गई है। इसके बाद शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को हिसार की जेल में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें