फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बंगलूरू से गिरफ्तार आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिए

Tue, 16 Dec 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बॉडी बिल्डर की हत्या करने के आरोपी। पुलिस विभाग - फोटो : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का स्वागत करते कटका क्लब के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ हत्याकांड में चार आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 12 दिसंबर को बंगलूरू से गिरफ्तार तिगड़ाना निवासी वरुण, तरुण और दीपक को सोमवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में 14 दिसंबर को गुजरानी रोड से तिगड़ाना निवासी बिट्टू को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब रिमांड अवधि में आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सदर थाना भिवानी में रोहतक के गांव हुमायूंपुर निवासी सरोज की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 27 नवंबर को उसका बेटा रोहित धनखड़ अपने दोस्त जतिन निवासी बौंदकलां के साथ गांव रेवाड़ीखेड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात करीब दस बजे बारात में शामिल कुछ युवकों ने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी की जिसका रोहित ने विरोध किया। इसी बात पर कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया।
रात करीब ग्यारह बजे रोहित अपने दोस्त के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर लौट रहा था। इसी दौरान रेवाड़ीखेड़ा से बामला रोड रेलवे फाटक के पास बारात में आए युवकों ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने रोहित के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। गंभीर रूप से घायल रोहित की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सदर थाना पुलिस ने हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें