फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अंक सुधार के लिए 12 से 18 जनवरी तक परीक्षा लेगा एचबीएसई

Tue, 16 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने पूर्व विद्यार्थियों के अंक सुधार परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 12 से 18 जनवरी तक आयोजित होगी। प्रदेश के सभी छह मंडलों हिसार, रोहतक, करनाल, गुरुग्राम, अंबाला और फरीदाबाद में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मंडल के नजदीकी जिलों के लिए भी केंद्र बनाए जाएंगे। भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिले के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र भिवानी जिला मुख्यालय पर बनाए गए हैं परीक्षा के लिए करीब 2800 पूर्व विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें सबसे ज्यादा आवेदन शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने किए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने मार्च 1990 से मार्च 2024 तक के ओपन या रेगुलर सीनियर सेकेंडरी पास विद्यार्थियों को अधिकतम दो विषयों में अंक सुधार का अवसर दिया है। इस प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 दिसंबर तक पूरे हो चुके थे और प्रत्येक विषय के लिए 10,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था। बोर्ड का यह कदम उन विद्यार्थियों के लिए राहत का अवसर है जो किसी कारणवश अपनी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और उच्च शिक्षा या कॅरिअर में बेहतर अवसर चाहते हैं। संवाद
-
परीक्षा के लिए रोल नंबर और केंद्रों की जानकारी संबंधित विद्यार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। बोर्ड के इस कदम से पूर्व विद्यार्थियों को अपने अंकों में सुधार कर उच्च शिक्षा और करियर के नए अवसर हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. पवन कुमार शर्मा, अध्यक्ष, एचबीएसई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें