फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार 85.02 फीसदी मतदान

Mon, 18 Jan 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिले में 85.09 फीसदी मतदान हुआ। सिवानी खंड में सबसे ज्यादा 88.06 पऊफीसदी मतदान हुआ, जबकि तोशाम में 86.02 और बवानीखेड़ा में 81 फीसद मतदान हुआ। धुंध की वजह से मतदान की शुरूआत धीमी रही। दोपहर बाद मतदान में तेजी आई।
विज्ञापन

तोशाम खंड में 86.02 फीसदी प्रतिशत मतदान हुआ। खंड के कुल 94 हजार 382 मतदाताओं में से 81 हजार 171 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। गांव खरकड़ी माखवान में 6 बजे तक मतदान हुआ। पंचायत चुनाव के मद्देनजर खंड में गांवों की सरकार बनाने के लिए काफी उत्साह रहा। रिकार्ड 86 प्रतिशत मतदान से गांवों की सरकार चुन ली गई। गांव मिरान व सागवान में करीबन साढ़े चार बजे तक मतदान हुआ। भारीवास में करीबन 15 मिनट देरी तक मतदान होता रहा। गांव डाडम में 5 बजे तक मतदान हुआ। गांव डाडम में विवाद के चलते कुछ समय तक के लिए मतदान बाधित हो गया था। गांव दुल्हेड़ी में भी मतदान बाधित रहने के कारण सवा पांच बजे तक मतदान हुआ। गांव खरकड़ी माखवान में 6 बजे तक मतदान हुआ।
सुबह नौ बजे आठ और शाम छह बजे 81 प्रतिशत मतदान
बवानीखेड़ा में कुल 81 प्रतिशन मतदान हुआ। भारी धुंध के कारण दो घंटे तक लोगों में सुस्ती रही। सुबह नौ बजे तक महज आठ प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 12 बजे तक रफ्तार नहीं पकड़ी, केवल 15 प्रतिशत ही मतदान हुआ। दोपहर बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी और साढ़े तीन बजे 65 प्रतिशत तक मतदान हुआ। शाम को मतदाताओं की पोलिंग स्टेशनों पर भीड़ रही। सायं साढ़े चार बजे 71 प्रतिशन मतदान हुआ और शाम छह बजे तक 81 प्रतिशन मतदान हुआ।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत बवानीखेड़ा के गांवों में सुबह सुस्ती देखने को मिली। इसका कारण कोहरा और मतदाताओं को चार-चार पर्ची बनवाने के कारण देरी हो रही थी। लेकिन 12 बजे के बाद मतदान ने रफतार पकड़ी। मतदान केन्द्रों पर भारी भीड़ थी, वोट डालने वालों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई थी। युवा मतदाताओं ने अपने मत का प्रथम बार प्रयोग किया। करीब साढे़ 4 बजे तक 71 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान छह बजे तक 81 प्रतिशत तक रहा।
विज्ञापन

तोशाम में यूं रहा मतदान प्रतिशत
सुबह नौ बजे तक 15 प्रतिशत मतदान हुआ। 12 बजे 45 प्रतिशत मतदान हो गया था। तीन बजे 69.6 प्रतिशत और सवा 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 86 हो गया था।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें