फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर से हुआ नव वर्ष का आगमन, बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष की शुरूआत घने कोहरे और तेज ठंड से हुई। सर्दी के बीच कोहरा लोगों के लिए आफत बन गया है। शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे तक कोहरा छाया रहा तो देर शाम फिर से कोहरे ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया। कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम रही और वाहन रेंग-रेंग कर चले। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रहा जबकि वीरवार को न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री था। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो वीरवार को 15 डिग्री था।
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन घने कोहरे ने लोगों के दिन की शुरूआत की। कोहरे के चलते दृश्यता बमुश्किल 50 मीटर की रही। वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे तो दिन में भी वाहन चालक लाइन जलाकर चल रहे थे। दोपहर में धूप अवश्य निकली मगर शीतलहर ने ठंड बढ़ाए रखी। लोग दिन में भी अलाव तापते देखे गए। ठंड बढने से लोग परेशान रहे और अधिकतर समय घरों में ही बीताया। बढ़ी ठंड को फसलों के लिए बेहतर बताया जा रहा है। जिससे किसान भी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें