फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून और पारिवारिक रिश्तों की भावनाओं से जुड़ा है तीज का पर्व : चरणदास महाराज

Fri, 25 Jul 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम में तीन दिवसीय तीज मेला महोत्सव में मौजूद  विधायक घनश्याम सर्राफ,  अध्य
विज्ञापन
भिवानी। तीज केवल धार्मिक नहीं बल्कि मानसून की सौगात और पारिवारिक रिश्तों की गहराई को समर्पित पर्व है इसी संदेश के साथ शुक्रवार को हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम में तीन दिवसीय तीज मेला महोत्सव की शुरुआत हुई। इस अवसर पर बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने तीज के विविध पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति की ऋतुचक्र व्यवस्था और दांपत्य प्रेम दोनों का उत्सव है।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ विधायक घनश्याम सर्राफ ने रिबन काटकर किया जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को शुभकामनाएं दीं। आयोजकों में पुजारी ध्यानदास महाराज व सुशील गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने कहा कि तीज नाम एक लाल कीट के नाम से जुड़ा है जो मानसून की पहली बारिश में जमीन से बाहर निकलता है। यह पर्व जहां पति-पत्नी के प्रेम और समर्पण का प्रतीक है वहीं बच्चों की भलाई, स्वास्थ्य और समूचे परिवार की समृद्धि की कामना से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि तीज गर्मी से राहत देने वाली मानसूनी फुहारों का उत्सव भी है, जो हमें प्रकृति से जोड़ता है।
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति की गहराई को छूता है तीज उत्सव : सर्राफ
विधायक घनश्याम सर्राफ व भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से रूबरू होने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता, स्त्री सम्मान और सांस्कृतिक गर्व का भाव पनपता है। तीन दिवसीय इस महोत्सव के पहले दिन हरियाणवी लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। महिलाओं की विशेष भागीदारी से आयोजन नारी शक्ति के सम्मान का भी प्रतीक बना। इस अवसर पर रेखा राघव, अशोक राघव, रमेश पचेरवाल, राजेश जांगड़ा, अजीत घणघस सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें