फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ढाई साल से अधर में लटके सार्वजनिक शौचालयों की तकनीकी अड़चन दूर, काम हुआ शुरू

Tue, 05 Nov 2024 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पिछले ढाई साल से अधर में लटके नगर परिषद के सार्वजनिक शौचालयों का आखिरकार काम फिर से शुरू हो गया है। इतना ही नहीं नगर परिषद अब शहर के जैन चौक क्षेत्र में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय निर्माण कराने के साथ-साथ ऑटो मार्केट में भी डिलक्स सुविधा युक्त टॉयलेट तैयार कराएगा। इसी के साथ नगर परिषद शहर की बाहरी कॉलोनियों में प्रयोग के लिए पांच मोबाइल टॉयलेट और पांच पुनर्निर्मित शौचालय भी खरीद कराएगा।
विज्ञापन

शहर के भीड़ भरे बाजारों में आने वाले लोगों के लिए शौचालय की सुविधा नहीं होने से बड़ी दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में नगर परिषद अब ऐसे हिस्सों में भी शौचालय की सुविधा मुहैया कराएगा। हालांकि शहर के मुख्य बाजारों में पहले से ही शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। जबकि ढाई साल से तकनीकी अड़चनों की वजह से अधर में लटके नगर परिषद के दो सार्वजनिक शौचालयों का भी काम अब फिर से शुरू हुआ है।
शहर के सरकुलर रोड कृष्णा कॉलोनी मोड़ पर बन रहे सार्वजनिक शौचालय को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग ने आपत्ति जता दी थी। इसके बाद शौचालय निर्माण का काम बीच में ही रुक गया। अब पीडब्ल्यूडी से बातचीत के बाद इस अधर में लटके शौचालय का निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा। जिस पर काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

करीब दस लाख के बजट से तैयार होने वाले इस शौचालय में अत्याधुनिक सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। इसी तरह रेलवे रोड नगर परिषद कार्यालय के बाहर बन रहे सार्वजनिक शौचालय का काम भी बिजली ट्रांसफार्मर की वजह से रुक गया। यहां पर बिजली का ट्रांसफार्मर पहले से लगा है, जिसकी वजह से शौचालय की छत का निर्माण काम रुका हुआ था।
अब यहां से बिजली लाइनों को सुरक्षित किए जाने के बाद फिर से काम शुरू कराया है। यहां पर भी करीब दस से 12 लाख का बजट खर्च आएगा। इस शौचालय में भी अत्याधुनिक सुविधाएं लोगों को मिलेंगी।
अब नगर परिषद में बनेगा स्थायी रैन बसेरा, योजना तैयार
नगर परिषद कार्यालय में बाहर बन रहे शौचालय के प्रथम तल पर स्थायी तौर पर रैन बसेरा बनाया जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद योजना तैयार कर रही है। सबकुछ ठीकठाक रहा तो शौचालय निर्माण के बाद इसी के ऊपर 40 से अधिक लोगों के ठहरने के लिए रैन बसेरा तैयार कराया जाएगा। फिलहाल नगर परिषद के हाॅल को सर्दियों के मौसम में अस्थायी रैन बसेरा बनाया जाता है। इसके लिए अलग से कोई रास्ता नहीं होने की वजह से भी दिक्कतें आती हैं। नया रैन बसेरा तैयार होने से इसका अलग से रास्ता भी तैयार होगा।
शहर में आठ आधुनिक शौचालयों के जीर्णोद्धार का काम हो चुका पूरा
शहर में नगर परिषद द्वारा आठ आधुनिक शौचालयों के जीर्णोद्धार का काम पूरा कराया जा चुका है। इन शौचालयों का प्रयोग भी शहरवासी कर रहे हैं। करीब 38 लाख के बजट से पुराने शौचालयों को नया लुक दिया गया है। इसके अंदर अंग्रेजी टायलेट सीट, वॉश बेसिन से लेकर पानी की समुचित व्यवस्था कराई गई है। वहीं शौचालयों का भी पूरी तरह से आधुनिकीकरण कराया गया है।
नगर परिषद के दो सार्वजनिक शौचालयों का अधर में लटका काम फिर से शुरू करा दिया है, इन दोनों ही जगहों पर कुछ तकनीकी दिक्कतें आ गई थीं। इसकी वजह से काम रुका हुआ था। इसके अलावा नगर परिषद पांच मोबाइल टॉयलेट खरीद करेगा। इसका प्रयोग घुमंतू जाति वर्ग के लोगों के लिए भी किया जाएगा। वहीं बाहरी कॉलोनियों में भी इन्हें रखवाया जाएगा। इसी के साथ पांच पुनर्निर्मित शौचालय भी खरीद किए जाएंगे। जिन्हें जरूरत के हिसाब से जगहों को चिह्नित कर रखवाया जाएगा।
विज्ञापन

-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें