फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पत्नी ने ही की थी अध्यापक साधुराम की हत्या, गिरफ्तार

Fri, 23 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। सीआईए प्रथम ने अध्यापक साधुराम हत्या मामले में आरोपी पत्नी कैलाश देवी निवासी संडवा हाल निवासी मान कॉलोनी तोशाम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सुरेंद्र निवासी संडवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई साधु राम 18 जनवरी को घर में मृत पाए गए थे। मृतक साधुराम की पत्नी ने बताया कि उनकी मृत्यु छत से गिरने से हो गई है। लेकिन सुरेंद्र ने शक जाहिर करते हुए कहा था कि उनके भाई की हत्या की गई है। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए प्रथम के इंचार्ज निरीक्षक आजाद ने तोशाम से मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला से वारदात वाले दिन प्रयोग की गई एक लकड़ी की पाटड़ी को बरामद किया गया है।
विज्ञापन

महिला ने पूछताछ करने पर बताया कि उसका मृतक साधुराम के साथ लड़ाई-झगड़ा रहता था। 17 जनवरी की रात को उसने छत से धक्का दे दिया था। जिस पर साधुराम नीचे गिर गया था। इसके बाद महिला ने साधुराम के सिर पर लकड़ी के पाटड़े से वार किए थे। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें