फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कारीगरों को बताए हुनर से कारोबार बढ़ाने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आईटीआई कैंपस में डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय की ओर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के 100 से अधिक कारीगरों और दस्तकारों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय की सहायक निदेशक रचना त्रिपाठी ने योजना के उद्देश्य और रूपरेखा की जानकारी देते हुए टूलकिट, प्रशिक्षण व स्टाइपेंड, प्रारंभिक ऋण, डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन बिक्री, ब्रांड निर्माण और क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बिक्री और मार्केटिंग से कारीगर अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
विभाग की यंग प्रोफेशनल हीना भाटी ने कारीगरों एवं दस्तकारों का स्वागत करते हुए कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना जमीनी स्तर के उद्यमियों को सशक्त बनाने और एमएसएमई पारितंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने योजना का लाभ उठाकर उद्यम आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला एमएसएमई केंद्र के इंडस्ट्री एक्सटेंशन ऑफिसर सतीश रोहिल्ला ने पीएमएफएमई सहित विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बिना जमानत ऋण सुविधा और डिजिटल भुगतान पर इंसेंटिव के प्रावधान के बारे में बताया।
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय से प्रमोद मलिक ने पेटेंट, बौद्धिक संपदा अधिकार, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, लोगो और ब्रांड बिल्डिंग की जानकारी दी। पंजाब नेशनल बैंक के लीड बैंक मैनेजर राजन मल्होत्रा ने हैंड होल्डिंग सहायता, बिना जमानत ऋण और डिजिटल भुगतान पर मिलने वाले इंसेंटिव की जानकारी दी।
डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ संदीप ने मीशो एप के जरिए ऑनलाइन मार्केटिंग व बिक्री की जानकारी दी। यूपीआई पेमेंट एक्सपर्ट विजय कुमार ने यूपीआई बनाने और भुगतान प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने एआई के जरिए उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग करने के तरीके भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें