फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला कारागार में भाइयों की कलाई पर राखी बांध भावुक हुईं बहनें

विज्ञापन
जिला कारागार में बंदी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें बुराई से दूर रहने का संकल्प द
विज्ञापन
भिवानी। रक्षा बंधन पर शुक्रवार को जिला कारागार में बंद भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने पहुंचीं बहनें भावुक हो उठीं। हांसी रोड स्थित जिला कारागार में बड़ी संख्या में बहनों ने कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच त्योहार की परंपरा निभाई। इस दौरान उन्होंने भाइयों को बुराइयों से दूर रहने और जीवन सुधारने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

जिला जेल अधीक्षक दिनेश यादव और उप अधीक्षक नरेश बूरा सहित अन्य अधिकारियों ने पर्व को लेकर विशेष व्यवस्था की। जेल प्रशासन की ओर से राखी बांधने आई बहनों के लिए मिठाई, जिसमें लड्डू और बर्फी, राखी और तिलक की सामग्री उपलब्ध कराई गई। बहनों को बाहर से कोई सामान लाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
जेल उप अधीक्षक नरेश बूरा ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे से बहनों का पंजीकरण शुरू किया गया। इसके बाद महिलाओं के बैच बनाकर बंदियों को राखी बंधवाने की व्यवस्था की गई। अपने भाइयों से मिलते ही कई बहनें भावुक हो गईं। वहीं जेल में बंद महिला बंदियों से राखी बंधवाने के लिए उनके भाई भी पहुंचे। इस अवसर पर जेल अधीक्षक दिनेश यादव, जेल उप अधीक्षक नरेश बूरा, उप अधीक्षक जंगशेर और संजय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें