फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्वनिधि योजना फिर से शुरू, पथ विक्रेताओं को मिलेगी ऋण सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आठ माह से बंद चल रही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर फिर से शुरू कर दिया है। डीएमसी गुलजार मलिक ने बताया कि पहले जहां 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार तक ऋण दिया जाता था वहीं अब यह राशि 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये तक उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद में लगभग छह हजार रेहड़ी-पथ विक्रेताओं का पंजीकरण हो चुका है, जिनमें से चार हजार 993 पथ विक्रेताओं को लोन दिया जा चुका है। एनयूएलएम की जिला प्रबंधक ज्योति पांचाल ने बताया कि योजना के पुनः शुरू होने पर रेहड़ी संचालकों के लिए ऋण लेने का रास्ता खुल गया है।
योजना के तहत सबसे पहले 15 हजार रुपये का ऋण मिलेगा। यदि लाभार्थी इसे समय पर चुका देता है तो अगली बार 25 हजार रुपये का ऋण मिलेगा। इसी तरह 25 हजार रुपये का ऋण समय पर चुकाने पर 50 हजार रुपये का ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऋण लेने के लिए आधार कार्ड और नगर निगम क्षेत्र के किसी बैंक में खाता होना जरूरी है। आवेदन ऑनलाइन किसी भी सीएससी सेंटर से किया जा सकता है वहीं नगर निगम की सीपीओ ब्रांच में आवेदन निशुल्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें