स्कूली बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते सन्नी शर्मा।
भिवानी। नगर परिषद स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने शहर के विभिन्न स्कूलों में बच्चों को अब स्वच्छता का पाठ पढ़ाने की मुहिम चलाई है। इसी के तहत शुक्रवार को शहर के एक निजी विद्यालय में नगर परिषद भिवानी की स्वच्छ भारत मिशन सिटी इंचार्ज सनी शर्मा की अगुवाई में बच्चों को स्वच्छता के मायने समझाए गए। वहीं उन्हें स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
इस दौरान स्कूली बच्चों को रीसाइकिल, रीयूज एंड रिड्यूस, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छता पर कार्यशाला में विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कार्यशाला के माध्यम से नगर परिषद स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज सनी शर्मा ने विस्तार से बताया कि घरेलू स्तर पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट किस प्रकार किया जाता है।
सनी शर्मा की सहयोगी आईईसी विशेषज्ञ गायत्री ने बच्चों को कचरे के पृथक्करण के बारे में विस्तार से बताया तथा स्टैंड विद नेचर के संस्थापक डॉ लोकेश ने बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डीपी कौशिक, शिक्षक अभिषेक, श्रीश्याम वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड से सुपरवाइजर विक्रम व उनकी टीम मौजूद थी। संवाद