फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी रूचि के अनुसार करें कॅरिअर का चयन : अशोक कुमार

Fri, 29 Nov 2024 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में मीडिया एवं जनसंचार विभाग के विद्या​र्थियों से बातचीत करते डॉ अशोक
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शुक्रवार को कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में विभिन्न अवसरों के बारे में बताया।
विज्ञापन

विभाग के अध्यक्ष प्रो. लखा सिंह विद्यार्थियों से रूबरू हुए और उन्हें आने वाली परीक्षाओं को लेकर विभिन्न उपाय दिए। डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि विद्यार्थी को अपनी रूचि के अनुसार कॅरिअर का चयन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मीडिया के छात्र-छात्राएं रिपोर्टिंग, एंकरिंग, उद्घोषक, पब्लिक रिलेशन, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में अपना कॅरिअर बना सकते हैं। इनमें से कोई भी क्षेत्र चुनने से पहले विद्यार्थी रिपोर्टिंग जरूर करें और पत्रकारिता की बारीकियों को समझें, जिसमें लेखन कला, कम्यूनिकेशन स्किल, टाइपिंग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विज्ञान विषय का बैकग्राउंड रखने वाले विद्यार्थियों को साइंस एंड रिसर्च पत्रकारिता करने की सलाह दी। आईटी का बैकग्रांउड रखने वाले विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी रिपोर्टिंग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी रूचि के हिसाब से कॅरिअर का चयन करें और उसके लिए मेहनत करें। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक नितिन कुमार, वंशिका, रूपेश कुमार व प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मीडिया के विद्यार्थियों के लिए आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस जरूरी

डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थियों को एआई की जानकारी होना बहुत जरूरी है। एआई टूल्स का प्रयोग करके वे अपनी स्टडीज में प्रभावी काम कर सकते हैं। भविष्य में जो लोग एआई का प्रयोग करना जानते होंगे, वहीं इस फील्ड में लंबे समय तक कायम रह सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए टाइपिंग, कैमरा हैंडलिंग, न्यूज राइटिंग बहुत आवश्यक है। पत्रकारिता के क्षेत्र में जाने से पहले इन सब की जानकारी होना आवश्यक है।

विज्ञापन प्रबंधन विषय का अध्ययन आवश्यक
उन्होंने कहा कि विज्ञापन प्रबंधन विषय का अध्ययन करना सभी के लिए आवश्यक है। इसका अध्ययन सभी व्यवसायों में लाभदायक है। अपने बिजनेस को ग्रो करने में विज्ञापन एक अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने विज्ञापन निर्माण, ऑडियंस, विज्ञापन कॉपी, विज्ञापन प्रकार, विज्ञापन प्लेसमेंट, एड-एजेंसी व मार्केटिंग मिक्स आदि के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें