भिवानी। सीआईए प्रथम ने 21 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में सप्लायर सुरेंद्र को रविवार को हिसार की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस ने चार अप्रैल को हरीश निवासी मुल्तानी चौक, हिसार, हाल निवासी नायक धर्मशाला के नजदीक सिवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस संबंध में थाना सिवानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई थी। पूछताछ के दौरान हरीश ने खुलासा किया था कि वह हेरोइन सुरेंद्र से खरीदकर लाया था।
सीआईए प्रथम भिवानी ने आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुरेंद्र ने बताया कि उसने हरीश को हेरोइन बेची थी। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।