फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे के हुक से लटका मिला रोडवेज बस चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव भुरटाना में वीरवार अल सुबह एक रोडवेज कर्मचारी का शव उसी के घर के अंदर पंखे के हुक पर अंगौछे से बनाए फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी बवानीखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे लेकर भिवानी जिला सामान्य अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

जिले के गांव भूरटाना में 44 वर्षीय दर्शन कुमार हरियाणा रोडवेज में बतौर चालक लगा हुआ था। परिजनों ने बताया कि दर्शन छह भाईयों में सबसे छोटा था। उसके दो बेटे 22 वर्षीय प्रमोद व 20 वर्षीय दिलबाग है। मृतक के बेटे दिलबाग ने बताया कि पिता पिछले कुछ अर्से से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। रोडवेज बस चालक दर्शन सोमवार से छुट्टी लेकर घर आया था। बीती रात को दर्शन अन्य परिजनों के साथ बाहर सो रहा था। अल सुबह करीबन तीन बजे हल्की बारिश आ गई। जिसके कारण वो सब अंदर सोने चले गए। रोडवेज बस चालक दर्शन अंदर कमरे में और परिवार के अन्य सदस्य बरामदे में सो गए। दिलबाग कमरे मेें गया तो उसने अपने पिता को पंखे से लटका हुआ पाया। दिलबाग की जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग दौड़ कर अंदर आए। दर्शन अंगोछे का फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटका था। बवानीखेड़ा पुलिस ने मृतक के बेटे दिलबाग के ब्यान दर्ज कर शव का भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें