फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग पर गांव हालुवास पेट्रोल पंप के समीप वीरवार शाम करीबन चार बजे बाइक सवार युवक के आगे नील गाय आ गई और युवक वहीं सड़क पर गिर गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव बलियाली निवासी 22 वर्षीय साहिल के रूप में हुई हैं, जो मेहनत मजदूरी का काम करता था। साहिल तीन बहनों में इकलौता भाई और परिवार में सबसे छोटा था। मृतक के पिता चन्द्रभान ने बताया कि साहिल की शादी करीबन डेढ़ साल पहले हुई थी। उसके घर पांच दिन पहले ही साहिल की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। परिवार में नए मेहमान आने की खुशी मना रहा था कि इसी दौरान यह दुखद हादसा हो गया और खुशियां मातम में बदल गई। साहिल सुबह ही अपने गांव बलियाली से मेहनत-मजदूरी के लिए चरखी दादरी जा रहा था। जैसे ही वह भिवानी के देवीलाल चौक से चरखी दादरी मुख्य मार्ग पर गांव हालुवास पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो अचानक ही सड़क पर एक नीलगाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर दूर तक घसीटता हुआ जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर पुलिस के जांच अधिकारी रामदिया ने बताया कि मृतक के पिता चंद्रभान के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें