फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू के चौधरी देवीलाल स्टेडियम में होगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

Tue, 07 Jan 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम मनोज कुमार दलाल।
विज्ञापन
लोहारू। चौधरी देवीलाल स्टेडियम में 26 जनवरी को उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न विभागों की ओर से विकासात्मक झांकियों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज दलाल मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में आवश्यक निर्देश दे रहे थे। एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को चौधरी देवीलाल खेल स्टेडियम में मनाया जाएगा। जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा परेड, पीटी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। परेड में पुलिस के अलावा एनसीसी, होमगार्ड व छात्राओं की टुकड़ियां भी शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को चौधरी देवीलाल स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह के दौरान परेड, पीटी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सही से तैयारी करवाएं और ये कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होने चाहिए। नगर पालिका को समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग व शहर की मुख्य सड़कों व डिवाइडरों पर पेंट इत्यादि करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से सड़कों व चौराहों पर झंडे लगाए जाएंगे तथा शहर के मुख्य स्थलों को रंग-रोगन भी करवाया जाएगा। एसएमओ की ओ रसे एक एंबुलेंस व दवाइयों सहित डॉक्टरों की टीम की व्यवस्था समारोह एवं रिहर्सल के दिनों में की जाएगी।
बिजली निगम की ओर से समारोह स्थल पर जनरेटर की व्यवस्था सहित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। एसडीएम ने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदर्शित होने वाली झांकियों में सरकार व विभाग की उपलब्धियों का पूरा विवरण होना चाहिए। बैठक में तहसीलदार नवनीत, बीडीपीओ धर्मपाल, बीईओ विजय प्रभा, प्राचार्य विचित्र सिंह, एसईपीओ दीपक शर्मा, एसईपीओ बहल विनीता, एएफएसओ अजय कुमार, कानूनगो अनिल कुमार, वन विभाग से विकाश, अशोक कुमार, श्याम सुंदर सांगवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें