फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया से एसआईटी ने की चार घंटे पूछताछ

Mon, 06 Jan 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू क्षेत्र के गांव फरटिया भीमा की छात्रा की आत्महत्या मामले में तोशाम डीएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने रविवार को कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया से चार घंटे तक थाने में पूछताछ की। पूछताछ के बाद लोहारू थाने से बाहर निकले फरटिया ने भाजपा नेता पूर्व मंत्री जेपी दलाल पर इस मामले में ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि वे जांच में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मामले में एसआईटी अब तक कॉलेज छात्राओं और प्राचार्य सहित 12 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। एसआईटी ने छात्रा सहित सभी आरोपियों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए गुरुग्राम लैब में भेज दिए हैं।
हाईप्रोफाइल छात्रा की आत्महत्या मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद एसआईटी कॉलेज में पहुंची तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे लंबे अर्से से बंद मिले। इस पर भी महिला महाविद्यालय में बालिका सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि मामला लोहारू विधायक राजबीर फरटिया के कॉलेज से जुड़ा होने की वजह से राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। राज्य महिला आयोग और एससी-एसटी आयोग भी जांच के लिए मृतका के परिजनों से मिल चुका है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित की जा चुकी है। वहीं, लोहारू एसडीएम सहित प्रशासनिक स्तर पर भी अधिकारियों की एक टीम इस प्रकरण में जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव फरटिया भीमा में 24 दिसंबर को सिंघानी के शारदा कॉलेज में बीए पांचवें सेमेस्टर की छात्रा दीक्षा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस आत्महत्या मामले में तीन दिन बाद लोहारू पुलिस थाना में कॉलेज प्रबंधन समिति सदस्य हनुमान, उसके बेटे राहुल, बेटी और कॉलेज प्राचार्य पर केस दर्ज हुआ था। अब तक इस प्रकरण में कॉलेज प्रबंध समिति सदस्य व लोहारू के विधायक के साले हनुमान और उसके बेटे राहुल को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, मृत छात्रा सहित सभी आरोपियों के मोबाइल फोन भी फॉरेंसिक जांच के लिए गुरुग्राम लैब में भेज दिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर ही इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ नए तथ्य और अपराध में शामिल आरोपियों की कड़ी जोड़ने में काफी मदद मिलेगी।

मृत छात्रा और सभी आरोपियों के मोबाइल फोन फाॅरेंसिक जांच के लिए गुरुग्राम भेजे जा चुके हैं। कॉलेज में लगे सीसीटीवी काफी अर्से से बंद पड़े हैं। अब तक इस मामले में कॉलेज छात्राओं, प्राचार्य सहित 12 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मामले की हर पहलु पर जांच की जा रही है।
-दलीप कुमार इंचार्ज एसआईटी तोशाम डीएसपी।


मुझे फंसाने के लिए मामले के लिए मामले को लंबा खींचा जा रहा : फरटिया
यह प्रदेश का ऐसा संस्थान है जिसमें लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। लड़की के परिवार से हमारा कई साल से घरेलू रिश्ता था लेकिन पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने भाईचारा को तोड़ने में पूरी भूमिका निभाई है। एक दिन सच्चाई सामने आएगी तब दलाल की इंट्री पर हलके की जनता ताला लगा देगी। मैंने हमेशा बेटियों की बेहतरी के लिए काम किया है लेकिन अब हमारे ऊपर कीचड़ उछाला जा रहा है। लोगों को पता है, यह कैसे हो रहा है। कहानी क्या है। इस मामले को जानबूझकर इसलिए लंबा खींचा जा रहा है । ढूंढा जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति आकर यह कहे कि इसमें स्थानीय विधायक भी है ताकि मुझे जेल में डाला जा सके। मैं क्षेत्र की जनता से अपील करता हूं कि वे जल्दबाजी में फैसला न लें। हमें प्रशासन और सीएम से न्याय की पूरी उम्मीद है। हम न्याय का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

-राजबीर फरटिया, विधायक, लोहारू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें