फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: टीबी उन्मूलन के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक, निक्षय मित्र बनने का आह्वान

विज्ञापन
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में टीबी जागरूकता कार्यक्रम में विद्या​र्थियों के साथ स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग एवं नागरिक अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में टीबी (क्षय रोग) जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को रोग के लक्षण, बचाव, जांच और उपचार की जानकारी देने के साथ टीबी उन्मूलन में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन विश्वकर्मा रहीं। उनके साथ नागरिक अस्पताल की स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी टीम भी मौजूद रही। वहीं, भारतीय सेना की ओर से सूबेदार रामेश्वर गुर्जर और हवलदार अजब सिंह ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। डॉ. सुमन विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को टीबी के कारणों, लक्षणों और संक्रमण फैलने के तरीकों की जानकारी दी।
उन्होंने समय पर जांच कराने और निर्धारित उपचार नियमित रूप से पूरा करने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही भारत सरकार की ओर से टीबी उन्मूलन के लिए संचालित विभिन्न अभियानों एवं योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि टीबी उपचार योग्य बीमारी है। समय पर निदान और नियमित उपचार से इस पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। कार्यक्रम में सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग की चेयरपर्सन डॉ. आशा पूनिया सहित विभाग की संकाय सदस्य डॉ. प्रीति, डॉ. ललिता और ललिता उपस्थित रहीं। सभी ने अभियान के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन


निक्षय मित्र बनकर करें मरीजों की मदद
डॉ. सुमन विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों से टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अभियान का उद्देश्य रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को समाप्त करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें