फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बाद चलीं तेज हवाएं, फसलों को नुकसान की आशंका

विज्ञापन
अलसुबह गांव देवसर स्थित गेहूं के खेत में छाया कोहरा। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिले में बुधवार रात ढाई बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंड बढ़ गई। दूसरी ओर वीरवार को भी पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय बूंदाबांदी हुई। पूरा दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन

अब मौसम फसलों के लिए प्रतिकूल होता जा रहा है। अगर और ज्यादा बारिश आती है या लगातार तेज हवाएं चलती हैं तो फसलों को नुकसान हो सकता है। जिले का न्यूनतम तापमान 8.5 दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने तीन फरवरी को तेज हवाएं चलने और बारिश की चेतावनी दी थी। विभाग का पूर्व अनुमान सही साबित हुआ ओर जिले में वीरवार को मौसम पूरा दिन खराब रहा। हालांकि एक सप्ताह से खिल रही धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाई थी। मगर बुधवार रात और वीरवार दोपहर को हुई बूंदाबांदी ने मौसम को फिर से सर्द बना दिया है। नतीजा यह रहा कि बाजारों में वाहन तो दिखाई दे रहे थे, मगर पैदल घूमते हुए लोग बहुत कम नजर आए। कई जगह लोग अलाव सेंकते नजर आए।
विज्ञापन

हवा से फसल बिछने का खतरा
बूंदाबांदी से पौधों की जड़ें नरम हो जाती हैं, और तेज हवाएं चलने से फसलों के बिछने का खतरा बढ़ जाता है। सरसों और गेहूं की फसल पकाव की ओर बढ़ रही हैं। फसलों के बिछ जाने के बाद उनके दाने में भार नहीं बनता है। इससे उत्पादन पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है।
कई जगह पेड़ों की शाखाएं टूटीं
तेज हवाओं के कारण जिले में कई जगह पेड़ों की शाखाएं टूट गईं। इससे आंशिक रूप से वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। उन शाखाओं को हटाकर ही आवागमन सुचारु किया जा सका। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी ठंड के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें