फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए : श्रुति चौधरी

Thu, 14 Aug 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
निवास स्थान पर अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत करती  श्रुति चौधरी। सूचना विभाग
विज्ञापन
तोशाम। सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी रविवार दोपहर बाद गांव डाडम पहुंचीं। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के हित में सबसे अधिक योजनाएं बनाई गई हैं। मानसून सीजन को देखते हुए प्रदेश में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और इन्हें और मजबूत किया जा रहा है ताकि टेल तक पानी पहुंचे और हर व्यक्ति को अपने हिस्से का पानी मिल सके।
विज्ञापन

गांव डाडम में उनके नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने अन्य दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भिवानी में आयोजित महाराजा श्री दक्ष प्रजापति सम्मेलन में उमड़े जनसैलाब ने सम्मेलन को अपार सफलता दिलाई। कार्यक्रम में डाडम गांव के सरपंच विजेंद्र सिंह ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन, अधीक्षक अभियंता ओपी बिश्नोई, बीडीपीओ विनोद सांगवान, एसडीओ विक्रम पूनिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें