राजकीय महाविद्यालय भूना में नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशे के खिलाफ शपथ लेते प्रधानाचार्य व छा
भूना। राजकीय महाविद्यालय भूना में नशामुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ज्याणी ने की। अभियान के संयोजक डॉ. केशव कुमार ने कॉलेज के 118 विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना और एक स्वस्थ समाज की ओर कदम बढ़ाना था।
शपथ ग्रहण के बाद प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए ऐसे प्रयास बेहद जरुरी हैं। डॉ. छोटूराम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि नशा केवल शारीरिक नुकसान ही नहीं करता, बल्कि मानसिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से भी व्यक्ति को तोड़ देता है। । कार्यक्रम के अंत में डॉ. छोटूराम, डॉ. किरण कंबोज, डॉ. मंजू कम्बोज व मानवी सचदेवा सहित कॉलेज स्टाफ के अन्य सदस्यों ने भी समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली।