फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने ही बेटी को हवस का शिकार बना डाला। लड़की की मां ने डॉयल 112 पर सूचना दी। जिसके बाद महिला पुलिस थाना भिवानी में आरोपी पिता के खिलाफ नाबालिग बेटी से दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

क स्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। जिसमें बड़ी बेटी मात्र 11 साल की है। उसकी बेटी चौथी कक्षा की छात्रा है। जबकि उससे छोटी एक बेटी और एक बेटा भी है। उसके पति की मौत हो चुकी है। पहले पति की मौत के बाद उसने 42 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ दूसरी शादी की थी। दूसरे पति को पहले कोई औलाद नहीं थी। इसलिए तीनों बच्चे भी दूसरी शादी के बाद उसी के साथ रह रहे थे। महिला का आरोप है कि बुधवार की रात को उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी उसे तब लगी जब बेटी की हालत बिगड़ गई और पूछने के बाद उसने अपने सौतेले पिता की करतूत मां को बता दी। जिसके बाद शुक्रवार को महिला ने डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद मामला महिला पुलिस थाना में पहुंचा। जहां मां की शिकायत पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ।
वर्जन:::
हमारे पास बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की शिकायत आई थी। जिसमें मां ने बेटी के साथ गलत काम करने का उसी के सौतेले पिता पर आरोप लगाया। पीड़ित लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मली देवी, एसएचओ, महिला पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें