फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी के हुडा ग्राउंड में पिछड़ा वगरज के राज्य स्तरीय सम्मेलन में आज उमड़ेगा हुजूम

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते पिछड़ा वर्ग के नेता एवं पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला साथ में है प्रदी? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। पिछड़ा वर्ग का रविवार को भिवानी के हुडा पार्क ग्राउंड में राज्यस्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से पिछड़ा वर्ग के लोगों का हुजूम उमड़ेगा और एकमत से पिछड़ा वर्ग के लोग अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरेंगे। राज्यस्तरीय सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

यह बात शनिवार को पिछड़ा वर्ग के नेता एवं पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने रोहतक रोड स्थित पिछड़ा वर्ग के नेता प्रदीप गुलिया के फार्म पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कही। इस दौरान राकेश पंवार, रामधन, लीलाराम, सुरेश प्रजापति, धीरज अखरिया भी उपस्थित रहे। घोड़ेला ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोग ही सरकार बनाते व गिराते हैं। पिछड़ा वर्ग के लोग जब कांग्रेस के साथ थे तो हरियाणा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी जब पिछड़ा वर्ग के लोग भाजपा के साथ आ गए तो केंद्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सरकार हो उसकी जिम्मेवारी व कर्तव्य बनता है कि वह पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए काम करे। लेकिन भाजपा सरकार ने न केवल पिछड़ा वर्ग बल्कि एससी समाज के साथ भी धोखा किया है। इसका उदाहरण हरियाणा कोशल रोजगार विकास निगम में एससी व बीसी को आरक्षण नहीं देना है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष प्रदेश की सरकार को सत्ता में आए नौ साल हो जाएंगे। वे अपनी मांगों के बारे में भाजपा सरकार को अवगत करवाएंगे। इसके बावजूद भी अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे विपक्ष के नेता से मिलेंगे और अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि अगले साल हिसार में प्रदेशस्तरीय एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर प्रदीप गुलिया ने कहा कि सम्मेलन की सफलता के लिए पिछड़ा वर्ग के नेता जिला के 100 गांवों का दौरा कर चुके हैं। सम्मेलन को लेकर पिछड़ा वर्ग के लोगों में भारी जोश है। यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा जोकि पिछड़ा वर्ग को एक नई दिशा व दशा देगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से पिछड़ा वर्ग की सभी मांगे सरकार के समक्ष रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें