फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के विवादित बयान पर कृषिमंत्री बोले: सेना के बारे में सोचसमझकर बोलें

विज्ञापन
अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते कृषिमंत्री जेपी दलाल। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लेकर उनके विवादित बयानों पर निशाना साधा। मंत्री ने उन्हें ये यात्रा चार-पांच साल तक निकालने की बात कहकर सेना पर सियासत नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सेना के बारे में सोच समझकर बोलें। साथ ही सांसद और विधायक का चुनाव लड़ने की उम्र कम करने पर अपनी सहमति जताई।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिजली, पानी व गांवों के विकास की मांग को लेकर आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने राहुल गांधी की यात्रा व सेना के संदर्भ में दिए गए बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राहुल ने यात्रा निकाल कर अच्छा काम किया है। उनकी यात्रा को नंबर मैं नहीं, बल्कि जनता देगी।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि राहुल गांधी बताएं कि उन्हें कैसे पता चलता है कि चीन कब और क्या तैयारी करता है। बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर हमारी सेना व चीन द्वारा युद्ध की तैयारी करने की बात कही थी। राहुल गांधी द्वारा अपनी पार्टी में गुटबाजी को लोकतांत्रिक पार्टी करार देने पर जेपी दलाल ने कहा कि सब जानते हैं कि कांग्रेस कैसी पार्टी है। कांग्रेस में एक परिवार का कब्जा रहा है। अब जो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं वो डमी हैं। साथ ही विधायक व सांसद के लिए चुनाव लड़ने की उम्र कम करने की चर्चा का उन्होंने स्वागत किया। नेताओं की रिटायरमेंट पर कहा कि भाजपा में ये तय है। इस पर दूसरी पार्टियों को विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें