भिवानी। स्थानीय सेक्टर 13 के सामने खाली मैदान में 25 से 27 फरवरी तक होने वाली राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी को लेकर पशुपालन विभाग ने अलग-अलग 31 कमेटियों का गठन किया है। पशु पालन विभाग अधिकारियों के अनुसार 1997 में भिवानी में पशु प्रदर्शनी लगी थी, जिसके बाद अब राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में संबंधित विभागों के करीब 550 कर्मचारी अपनी हिस्सेदारी निभाएंगे।
उपायुक्त आरएस ढिल्लो के निर्देशानुसार प्रत्येक कमेटी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। सभी कमेटियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कृषि एवं पशुपानल मंत्री के निर्देशानुसार भिवानी में 38वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी लग रही है। प्रदर्शनी में 12 नस्लों के पशुओं में 53 प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी। पशुपालन विभाग ने पशु प्रदर्शनी के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया है। इसके लिए एक सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी का गठन किया है, जिसमें पशुधन विकास बोर्ड के महानिदेशक डॉ. बीएस लौरा के नेतृत्व में प्रबंध निदेशक एवं नोडल अधिकारी डॉ. एसके बागोरिया, सदस्य सचिव डॉ. ओपी छिकारा, नोडल अधिकारी डॉ. सुखदेव राठी शामिल हैं। डॉ. एसके बागोरिया ने बताया कि स्वागत प्रबंधन एवं मंच व्यवस्था की कमेटी में उप निदेशक गुरुग्राम से डॉ. पुनीत गहलोत और एचवीसी रजिस्ट्रार डॉ. तजेंद्र राणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पशुओं के रैंप शो कमेटी में उपनिदेशक मेवात से डॉ. नरेंद्र, कैटल लाइन को लेकर कमेटी में उपनिदेशक महेंद्रगढ़ से डॉ. नसीब व उपनिदेशक हिसार से डॉ. सुखविंद्र को जिम्मेदारी दी गई है। पशु प्रदर्शनी मेें पंजीकरण कमेटी में उपनिदेशक दादरी से डॉ. जसवंत जून, चारा प्रबंधन और वितरण कमेटी में उपनिदेशक झज्जर से डॉ. मनीष डबास, पशुओं के लिए पेयजल प्रबंधन कमेटी में उपनिदेशक पानीपत से डॉ. संजय अंतिल को, बैठने की व्यवस्था कमेटी में उपनिदेशक कैथल से डॉ. धर्मेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदर्शनी के दौरान सफाई व्वयस्था को लेकर कमेटी में उपनिदेशक पलवल से डॉ. इकबाल दहिया, बोर्डिंग और लॉजिंग प्रबंधन एवं वीआईपी के लिए कमेटी में उपनिदेशक डॉ. सुखविंद्र राठी, वीआईपी के लिए खानपान और खाद्य प्रबंधन कमेटी में उपनिदेशक फतेहाबाद से डॉ. काशीराम, ऑफिस डॉ. सुखदेव राठी, परचेज कमेटी में उपनिदेशक सिरसा से डॉ. विद्यासागर बंसल, यातायात प्रबंधन कमेटी में उपनिदेशक मुख्यालय डॉ. राजेंद्र व डॉ. आरएस जादौन को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रचार-प्रसार के लिए भी कमेटी का गठन किया है, जिसमें उपनिदेशक हिसार से डॉ. दयानंद शर्मा, एपीआर निरीक्षण और बिल रखरखाव कमेटी में उपनिदेशक डॉ. कल्याण सिंह, जजिंग रिंग एक्सेसरी कमेटी में डॉ. अनिल बनवाला, ज्यूरी और प्रबंधन कमेटी में रजिस्ट्रार डॉ. तजेंद्र राणा को नियुक्त किया है। इसी प्रकार से कंट्रोल टावर कमेटी में रेवाड़ी से उपनिदेशक डॉ. धूप सिंह, किसानों/पशुपालकों को दी जाने वाली खाद्य सामग्री के पंजीकरण व व्यवस्था कमेटी में उपनिदेशक सोनीपत डॉ. समुंद्र सिंह, बिजली प्रबंधन कमेटी में उपनिदेशक हिसार से डॉ. श्रीभगवान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पशु प्रदर्शनी के दौरान लगाए स्टॉल के लिए भी कमेटी का गठन किया है, जिसमें उपनिदेशक जींद से डॉ. रवींद्र हुड्डा, सेमिनार व्यवस्था के लिए हिसार पशुपालन विभाग सेे प्राचार्य डॉ. जसबीर हुड्डा, स्मृति चिह्न और पुरस्कार वितरण कमेटी में डॉ. मेजर विरेंद्र राठी को जिम्मेदारी साैंपी है। किसानों के लिए परिवहन समिति में मुख्यालय से उपनिदेशक डॉ. राजेंद्र व जीडीओ डॉ. आरएस जदून, रिजर्व कमेटी में उपनिदेशक डॉ. जसवंत दहिया, पशु स्वास्थ्य कमेटी में उपनिदेशक चरखी दादरी डॉ. जसवंत जून, सांस्कृतिक कार्यक्रम कमेटी में उपनिदेशक गुरुग्राम डॉ. पुनीता गहलावत, पशुओं की लोडिंग व अनलोडिंग कमेटी में हिसार से उपनिदेशक डॉ. सुनील संभ्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। पशु प्रदर्शनी मेें हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी, जिसके लिए रोहतक से उपनिदेशक डॉ. सूर्या खटकड़ की ड्यूटी लगाई गई है।