फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी की सोनिका ने दस किलोमीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
भीम स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाती महिला खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम में शनिवार को दो दिवसीय हरियाणा राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 10 किलोमीटर दौड़ में मनोज कुमार पानीपत पहले, हरीश चरखी दादरी दूसरे और ललित कुमार गुरुग्राम तीसरे स्थान पर रहा। 10 किलोमीटर दौड़ महिला वर्ग में सोनिका भिवानी प्रथम, दिव्यांका यमुनानगर द्वितीय और कविता हिसार तृतीय रहीं।
विज्ञापन

ट्रिपल जंप में भूपेंदर हिसार ने स्वर्ण, दिग्विजय सिंह यमुनानगर ने रजत और हेमंत पारीक फतेहाबाद ने कांस्य पदक जीता। हाई जंप महिला वर्ग में रेखा फतेहाबाद ने पहला, अंकिता भिवानी ने दूसरा और प्रिया झज्झर ने तीसरा स्थान पाया। ट्रिपल जंप महिला वर्ग में रेणु भिवानी ने स्वर्ण पदक विजेता बनकर जिले का मान बढ़ाया। हाई जंप पुरुष वर्ग में मोहित हिसार ने पहला, प्रदीप कुमार भिवानी ने दूसरा और संजय हिसार, सुमित झज्झर, खेताराम रेवाड़ी ने संयुक्त तीसरा स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो पुरुष वर्ग में अजय कुमार भिवानी ने स्वर्ण पदक, रवि झज्झर ने रजत पदक और नवीन यादव भिवानी ने कांस्य पदक जीता। हैमर थ्रो महिला वर्ग में संजीता झज्झर ने पहला, भतेरी भिवानी ने दूसरा और रेणु चिकारा सोनीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इससे पहले चैंपियनशिप का शुभारंभ हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़ ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। ओलंपिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकार ने करोड़ों के नकद पुरस्कार देने की नीति भी बनाई है। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 8वीं हरियाणा राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान की अगुवाई में पहले दिन रोचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें