फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट कर सोने की चेन, अंगूठी व नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के हुडा पार्क के पास एक युवक से मारपीट कर सोने की चेन, अंगूठी व करीब छह हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन छिनने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस शिकायत पर जांच में जुटी है। एक अन्य मामले में ठेकेदार से मारपीट कर सोने की चेन छिनने के आरोप लगे है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

दिनोद चौकी क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवक दुष्यंत ने बताया कि रविवार रात करीबन पौने बारह बजे वह किसी को स्टेशन छोड़ने गया था। उसके पास उसके दोस्त ने फोन कर उसे हुडा पार्क स्थित उनके ऑफिस में बुला लिया। उसके दोस्त के साथ साथ वहां अन्य युवक भी मौजूद थे। जब वह घर के लिए निकला तो उक्त आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट की। उसका आरोप है कि उसकी तीन सोने की चेन, चार सोने की अंगूठी, करीबन छह हजार की नकदी, दो स्मार्टफोन छीन लिये। उसकी गाड़ी के साथ तोड़फोड़ भी की गई। उसने भागकर अपनी जान बचाई। दोनों घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया। वही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
अन्य मामले में गांव लुहारी जाटू निवासी 30 वर्षीय प्रदीप ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। शनिवार रात वह भिवानी से अपने घर जा रहा था। जब वह गांव में पहुंचा तो अचानक चार-पांच युवकों ने उसकी गाड़ी रुकवा ली। प्रदीप का आरोप है कि उक्त युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उक्त आरोपी उसकी सोने की चेन छिनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें