फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हवाई पट्टी पर सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर का किया स्वागत

Sat, 04 Oct 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
धरी बंसीलाल हवाई पट्टी पर सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर का स्वागत करतीं छात्राएं।
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल हवाई पट्टी पर शनिवार को सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राज्यपाल माथुर जयपुर एयरपोर्ट से चार्टर्ड फ्लाइट द्वारा भिवानी पहुंचे। वे रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, अस्थल बोहर में शनिवार को आयोजित संजीवनी संगम पूर्व छात्र सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

भिवानी हवाई पट्टी पर राज्यपाल के आगमन पर जोगीवाला शिव मंदिर के महंत वेदनाथ महाराज ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद थे। महंत वेदनाथ महाराज ने कहा कि राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर का नेतृत्व और अनुभव देश एवं समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। स्वागत समारोह में प्रदीप नाथ, विनोद मिर्ग, भानू यादव, अमन टुटेजा, हरीश भुटानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें