खेल प्रतियोगिता में विजेता अखिलाड़ियों के साथ मौजूद टीआईटी स्टाफ सदस्य व अन्य।
भिवानी। टीआईटीएस में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव खेलोत्सव का आगाज हो गया। स्पर्धा में लड़कों की शॉटपुट में शुभम प्रथम, मोक्ष घई दूसरे और आशीष तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की शॉटपुट में संध्या प्रथम, निशिका दूसरे और कशिश तीसरे स्थान पर रही।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आशन कुमार सांगवान ने शिरकत की। मुख्य अतिथि आशन कुमार सांगवान ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए संस्थान के निर्देशक प्रो. बिजय कुमार बेहरा ने कहा कि टीआईटीएस एक अभियंत्रण और प्रबंध विज्ञान कि संस्था है। जहां व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शिक्षा दी जाती है लेकिन संस्थान अपने छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के प्रति सदा सचेष्ट रहता है और खेल कूद से प्रतिस्पर्धा विकास के अतिरिक्त व्यक्तित्व के अन्य आयामों को भी निखरने के सुअवसर मिलते हैं। खेल महोत्सव के पहले दिन के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ये रहे खेल परिणाम
200 मीटर लड़कों की दौड़ में शुभम प्रथम, प्रवीण दूसरे और जसवंत तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर लड़कों की दौड़ में शुभम प्रथम, जसवंत दूसरे और अमरजीत तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 100 मीटर में पायल प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और प्रिया तीसरे स्थान पर रही। 3 हजार हजार मीटर क्रॉस कंट्री रेस में नितेश प्रथम, अभिषेक दूसरे और करण तीसरे स्थान पर रहे।