फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दुकानदारों को फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम, दो दिन बाद सामान होगा जब्त

विज्ञापन
सरकुलर रोड पर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के बाजारों और सरकुलर रोड पर फुटपाथ पर फैले अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। परिषद ने दुकानदारों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है, जिसके भीतर उन्हें दुकान की सीमा से बाहर रखे गए सामान को हटाना होगा। इस अवधि के बाद नगर परिषद विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी, जो एक सप्ताह तक चलेगा। अभियान के दौरान यदि किसी दुकान के बाहर फुटपाथ पर सामान मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा और संबंधित दुकानदार पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में दुकानों के सामने अतिक्रमण की वजह से पैदल चलने के लिए जगह नहीं बची है। फुटपाथों पर सामान रखने के साथ-साथ रेहड़ी और खोमचे भी स्थायी रूप से जम गए हैं, जिससे शहर के कई हिस्सों में फुटपाथ पूरी तरह गायब हो चुके हैं। नगर परिषद का कहना है कि अभियान का उद्देश्य शहर की व्यवस्था को दुरुस्त करना और आमजन के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए समय पर कार्रवाई करने को कहा है।
चबूतरे व रैंप भी तोड़े जाएंगे
नगर परिषद प्रशासन गली-मोहल्लों में घरों के आगे बने चबूतरे और रैंप पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है। नगर परिषद और जिला यातायात पुलिस की ओर से शहर के मुख्य बाजारों व सरकुलर रोड पर दोनों तरफ पीली पट्टी खींची हुई है। इसी दायरे में वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराई गई है, लेकिन वाहन पार्किंग फुटपाथ पर किए अवैध कब्जों की वजह से संभव नहीं हो पा रही है। ऐसे में दिन भर जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन

-
कई दिनों से बाजार में अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही हैं। अतिक्रमण की वजह से शहर व बाजार के रास्तों की चौड़ाई कम होने से जाम की स्थिति रहती है। दुकानदार दुकानों से सामान निकालकर सड़क या फुटपाथ पर रख रहे हैं। कई जगहों पर लोगों ने घरों के आगे चबूतरे बना लिए हैं, जिसके चलते रास्ते तंग हो गए हैं। दुकानदारों से आह्वान है कि वे दो दिन के भीतर फुटपाथ पर अतिक्रमण करना बंद कर दें। दो दिन बाद नगरपरिषद शहर में इस तरह का अभियान चलाएगी और सामान को उठाने व चबूतरे तोड़ेगी। - भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें