फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कम पानी पीने से बढ़ रहे पथरी के मरीज, मेडिकल कॉलेज में पथरी व यूरिन संक्रमण के आ रहे प्रतिदिन 150 से 180 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बदलती जीवनशैली और पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने की आदत के कारण यूरिन संक्रमण और गुर्दे में पथरी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में सामान्य रोग और महिला रोग विशेषज्ञों की ओपीडी में रोजाना औसतन 150 से 180 मरीज यूरिन संबंधी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। इनमें पेशाब में जलन, रुकावट और पथरी जैसी समस्याएं आम हैं। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि वे अधिक मात्रा में पानी पिएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में कार्यरत फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि पेशाब का संक्रमण पूरा यूरिन सिस्टम को प्रभावित करता है। संक्रमण किडनी (गुर्दे), मूत्रवाहिनी, मूत्राशय व मूत्र मार्ग को संक्रमित करता है। लोग पानी कम पी रहे हैं या पेशाब को रोक लेते हैं। ऐसी अवस्था में यूरिन संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। ऐसी अवस्था में गुर्दे में स्टोन (पत्थरी) बनने की संभावना रहती है। इसलिए अधिक से अधिक पानी पिएं। महिला रोग विशेषज्ञ व सहायक प्राध्यापक डॉ. मोनिका राठौड़ ने बताया कि महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या मिल रही है। ऐसा पानी कम पीने, बदलती जीवनशैली व जंक फूड का अधिक प्रयोग से हो रहा है।

यूरिन संक्रमण के लक्षण

पेशाब करते समय जलन

पेट के निचले हिस्से में दर्द
कमर दर्द

बदबूदार पेशाब आना
बुखार आना
कमजोरी महसूस होना

संक्रमण होने के कारण :
पानी कम पीना
पेशाब रोकना
कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता
बदलती जीवनशैली
फास्ट फूड के अधिक प्रयोग
-
यूरिन संक्रमण व गुर्दे की पथरी बनने के पीछे पानी कम पीना मुख्य कारण हो सकता है। इसके अलावा अगर कोई पेशाब को रोक कर रखता है, तो ऐसी अवस्था में भी संक्रमण की संभावना रहती है। इसलिए शरीर में पानी की कमी न रहने दें। समस्या आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। - डॉ. यतिन गुप्ता, फिजिशियन, मेडिकल कॉलेज, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें