फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्राचीन श्याम मंदिर में हुई शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

Tue, 04 Feb 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के बीर सिंह पार्क स्थित प्राचीन श्याम मंदिर में शिवालय मुहूर्त एवं शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन दिनेश कौशिक, संजय कौशिक एवं परिवार ने किया। इस उपलक्ष्य में नगर परिक्रमा एवं शोभा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें अनेक महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा उपरांत शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन पूरे विधि-विधान से किया गया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का प्रारंभ आचार्या सज्जन कौशिक के सान्निध्य में गणपति पूजन के साथ हुआ। इसके उपरांत मूर्तियों का पंचामृत स्नान एवं शुद्धिकरण गया तथा वेद मंत्रों और शिव मंत्रों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की गई।
हवन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ अनुष्ठान पूर्ण हुआ। आचार्य सज्जन कौशिक ने कहा कि शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पवित्र अनुष्ठान है। जो मूर्तियों में दिव्य ऊर्जा और चेतना को स्थापित करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में प्राण प्रतिष्ठा का अर्थ है किसी मूर्ति को मात्र एक पत्थर या धातु की आकृति से जीवंत और आध्यात्मिक शक्ति से संपन्न करना। यह अनुष्ठान विभिन्न मंत्रों, हवन, अभिषेक और भक्तिपूर्ण विधियों द्वारा संपन्न किया जाता है।

सीताराम शास्त्री स्कूल में हुआ मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण

भिवानी। शहर के सीताराम शास्त्री गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल परिसर में मां सरस्वती देवी की प्रतिमा का अनावरण पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज ने किया।
विधायक ने शिक्षण स्टाफ व विद्यार्थियों को कहा कि मां सरस्वती शिक्षा व संगीत की देवी है। उन्होंने बच्चों में संस्कार युक्त शिक्षा व जीवनशैली अपनाने पर बल देने को कहा। इस मौके पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीभगवान वशिष्ठ, गोवर्धन, ओपी जोशी, नरोत्तम बागड़ी, गीता गौड़, विकास शर्मा, पूर्णिमा, सुनील शर्मा व प्रवीण भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें