फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात संक्रमितों ने तोड़ा दम, 428 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण दिन-ब दिन जानलेवा साबित होता जा रहा है। रविवार को सात कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। वहीं 428 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। अब तक जिले में 226 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 10755 कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें से 8719 ठीक हो चुके हैं और 1801 एक्टिव केस हैं। रविवार को भी 1530 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन

अप्रैल माह में 3583 नए कोरोना संक्रमित सामने आए तो 74 संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई। मई माह के दो दिनों में भी 16 संक्रमित लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं 740 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। पिछले 12 दिनों की बात की जाए तो 73 ने अपनी जान गंवाई और 3308 नए संक्रमित मिले। यानी हर रोज 276 नए केस औसतन सामने आ रहे हैं।
इन्होंने तोड़ा दम :
- ढाणी भाखड़ा के व्यक्ति ने तोड़ा दम : ढाणी भाखड़ा के कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय व्यक्ति की हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
- खरक कलां के व्यक्ति ने तोड़ा दम : खरककलां के 44 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। व्यक्ति को बुखार, सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जिसके बाद पहले उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 30 अप्रैल को व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

- बामला के बुजुर्ग ने तोड़ा दम : बामला गांव का 70 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गया। बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 28 अप्रैल को कोरोना टेस्ट हुआ, जिसकी 29 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुजुर्ग ने एक मई को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
- बुखार के बाद कलिंगा के व्यक्ति ने तोड़ा दम : कलिंगा गांव के एक व्यक्ति को 29 अप्रैल को हलके बुखार की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और 30 अप्रैल को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एक मई को ? कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया गया।
- जैन चौक के अंडा विक्रेता ने तोड़ा दम: जैन चौक क्षेत्र में रेहड़ी लगाकर अंडे बेचने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया है। व्यक्ति का करीब सप्ताहभर पूर्व झगड़ा हुआ था। जिससे उसकी छाती में चोट लगी। जिसके बाद से उसे सांस लेनेमें तकलीफ हो रही थी। 27 अप्रैल को आपातकालीन विभाग में दाखिल करवाया। जहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जिसके बाद परिजन
- लोहड़ बाजार के व्यक्ति ने तोड़ा दम : लोहड़ बाजार के 58 वर्षीय कोरोनासंक्रमित ने भी एक मई को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। व्यक्ति का 27 अप्रैल को कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसकी 29 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मरीज का करीब 20 दिन पहले हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद मरीज घर रहा था। 24 अप्रैल को उसे बुखार हुआ और सांस लेने में तकलीफ हुई। एक मई को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
- रेलवे रोड को-ऑपरेटिव स्टोर के नजदीक रहने वाले एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
वर्जन::::
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। आज जरूरत है कि लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और मास्क लगाकर रखें। इसके अलावा रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खान-पान का विशेष ख्याल रखें। फल-सब्जियों का सेवन करें।
विज्ञापन

- डॉ. सपना अहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें