फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर सेमिनार का आयोजन

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के आयुष विंग में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर सेमीनार में पहुंचे अतिथियों को सम्मा - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। आयुष विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल की आयुष विंग में शुक्रवार को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया। इस दौरान सेमिनार एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा कच्ची सब्जियों को आहार में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ सुनील शर्मा ने आहार की मात्रा पर ध्यान देकर भोजन करने की सलाह दी। डॉ. अर्चना श्योराण, जिला प्रोग्राम मैनेजर ने आंवला, गाजर, टमाटर, मूली, अदरक, लहसुन इत्यादि पर प्रदर्शनी के माध्यम से आयुष विभाग में आने वाले मरीजों एवं आमजन को जानकारी दी। सेमिनार में पर डॉ. निशा खट्टर ने खाद्य पदार्थों के उचित सेवन एवं शरीर के दर्द निवारण, एनिमिया, चेहरे की कांति एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने संबंधी जानकारी दी।
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय वैद ने सेमिनार में पहुंचे सभी चिकित्सा अधिकारियों, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं आमजन को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. संजय वैद, डॉ. हरेंद्र राणा, डॉ. अर्चना श्योराण, डॉ. संदीप मलिक, डॉ. निशा खट्टर, डॉ. सोनल, डॉ. निशा यादव, गजानंद, कविता, रोशनी, अजय सांगवान, राजेश, भारती शर्मा, मंजू, राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें