फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए ट्रायल 20 और 21 नवंबर को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से खेलो इंडिया यूथ गेम्स हरियाणा स्टेट के लिए ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 20 नवंबर को लड़कियों व 21 नवंबर को लड़कों के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से खेल व ट्रायल का शेड्यूल स्थान, खेल और संबंधित कोच की सूची पोर्टल पर डाली गई है। साथ ही संबंधित कोच को भी इसकी जानकारी भेजी गई है। इस ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि एक जनवरी 2004 या उसके बाद की होनी चाहिए। खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि को सुबह नौ बजे अपने साथ जन्मतिथि, रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित रिपोर्ट करना है। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेलों हरियाणा प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की ट्रायल तीरंदाजी की ट्रायल एमएनएस राजकीय कॉलेज, एथलेटिक्स की वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बैडमिंटन की ब्राइट बैडमिंटन एकेडमी रोहतक गेट, मुक्केबाजी की साई सेंटर, बास्केटबाल की वैश्य महाविद्यालय, साइक्लिंग की भिवानी-दादरी रोड, फुटबाल की प्रेम नगर में लड़कों व अलखपुरा में लड़कियों की ट्रायल होगी।
विज्ञापन

तलवारबाजी की आदर्श हाई स्कूल जूई, जिम्नास्टिक की ब्राइट बैडमिंटन एकेडमी रोहतक गेट, हॉकी की गांव तिगड़ाना, हैंडबाल की राजकीय स्कूल उमरावत, जूडो की राजकुमार स्पोर्ट्स क्लब देवसर मोड़, कबड्डी (एनएस) की राजकीय कॉलेज भिवानी, खो-खो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांगा, लॉन टेनिस की बीट्स इंटरनेशनल स्कूल भिवानी, शूटिंग की अर्जुन स्पोर्ट्स शूटिंग रेंज पुराना भारत नगर में होगी। तैराकी की बीआरसीएम बहल, टेबल टेनिंग की ब्राइट बैडमिंटन एकेडमी रोहतक गेट, कुश्ती की अजमेर अखाड़ा, वेटलिफ्टिंग की राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, वालीबाल की आदर्श महिला महाविद्यालय में लड़कियां और केवीएस पालुवास में लड़कों की ट्रायल होगी। गतका खेल, कलरीपायट्टू, कैनोइंग, रोइंग, थांग टा, मलखंभ की राजकीय कॉलेज भिवानी और योगासन बाल भवन में ट्रायल होगी।
--
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए 20 और 21 नवंबर को ट्रायल का आयोजन किया जाएगा, जिसका शेड्यूल विभाग की वेबसाइट पर भी डाला गया है और संबंधित कोचों की भी ड्यूटी लगाई है। इन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

- जेजी बनर्जी, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें