भिवानी। सीबीएलयू में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत विश्व उद्यमिता दिवस पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया। प्रदेशभर से आई महिलाओं ने अपने खुद के बनाए उत्पादों की स्टॉलें लगाकर विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने की प्रेरणा दी। कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने राष्ट्रीय सेमिनार की अध्यक्षता की। आरएसएस के प्रांत प्रचारक एवं सामाजिक चिंतक मा. विजय ने बतौर मुख्य अतिथि एवं कोसमोस ग्रुप के उद्योगपति अनिल अग्रवाल, जिंदल एक्सपोर्ट्स के निदेशक एवं उद्योगपति सुरेंद्र कुमार जिंदल ने कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। कुलसचिव डॉ. ऋतु सिंह के मार्गदर्शन एवं डीन एफसीएम डॉ. सुनीता भरतवाल संयोजन में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया। आरएसएस के प्रांत प्रचारक एवं सामाजिक चिंतक मा. विजय ने कहा कि हम प्राचीन समय से ही शिक्षा एवं व्यापार में समृद्ध एवं समर्थ रहे हैं। उन्होंने कहा की युवाओं को स्वावलंबी बनाकर ही हम भारत को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। उन्होंने कहा की आरएसएस युवाओं में नेशन फर्स्ट की भावना पैदा करने में लगा है। उद्योगपति सुरेंद्र कुमार जिंदल ने कहा कि उनका गांव सुई है और उनके पिता बहुत पहले यहां से व्यवसाय के लिए चले गए थे। हरियाणा के अनेक सफल उद्यमी हैं जो आप पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।
विश्वविद्यालय के रोजगार सृजन केंद्र की पुस्तक का विमोचन और बीएसएम के शोध लेखन प्रतियोगिता के सुभाष स्वराज सरकार का शुभारंभ भी किया। मंच संचालन डॉ. स्नेहलता शर्मा ने किया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक संजय, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. ललिता गुप्ता, प्रो. एसके कौशिक, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. वीपी लुहाच, डॉ. सुरेश मलिक, डॉ. रितेश गुप्ता, डॉ. आशा पूनिया, डॉ. पवन कादियान, डॉ. सुप्रिया, विभा, डॉ. सुशीला उपस्थित रहे।
-------