फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आईटीआई में आज जारी होगी दूसरी मेरिट सूची

Sat, 12 Jul 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई का  मुख्य द्वार।
विज्ञापन
भिवानी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया जारी है। शनिवार को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके तहत चयनित विद्यार्थी 15 जुलाई तक फीस जमा कर अपना दाखिला पक्का कर सकेंगे। जिले की दस राजकीय आईटीआई में सीटें सीमित होने के कारण विद्यार्थियों के बीच प्रवेश को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।
विज्ञापन


शहर की राजकीय आईटीआई में अब तक 157 विद्यार्थियों ने फीस जमा कर दाखिला प्रक्रिया पूरी कर ली है। पहली मेरिट सूची की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुकी है। अब 11 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची प्रकाशित होगी और 16 जुलाई को खाली सीटों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 19 जुलाई तक आवेदन में संशोधन करने का अंतिम अवसर मिलेगा। तीसरी और अंतिम मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी की जाएगी।

दाखिला नोडल अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि अब तक 157 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है और शनिवार को दूसरी सूची जारी की जाएगी। इस सूची में शामिल विद्यार्थी 15 जुलाई तक दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन




आईटीआई में दाखिले के लाभ

आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छात्र सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार के योग्य बन जाते हैं। टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार के अवसर हैं। इसके अलावा, छात्र इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, वेल्डर आदि के रूप में स्वरोजगार भी शुरू कर सकते हैं। आईटीआई की फीस अपेक्षाकृत कम होने के कारण यह आर्थिक रूप से भी छात्रों के लिए बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें