फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी में भर्ती कराने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आर्मी में पैसे लेकर नौकरी लगवाने का झांसा देने के मामले में औद्योगिक पुलिस थाना की टीम ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सात बेरोजगार युवाओं से सेना में भर्ती कराने के नाम पर 28 लाख रुपये मांगे थे, जिसमें 11 लाख रुपये की ठगी की थी। इससे पहले पुलिस 14 फरवरी को मुख्य आरोपी इंद्रवीर निवासी हिसार को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

भिवानी निवासी आशीष ने औद्योगिक पुलिस थाने में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि उसकी मुलाकात इंद्रवीर निवासी हिसार व नरेंद्र निवासी हिसार के साथ हुई थी। इन दोनों ने उसे बताया कि पैसे लेकर आर्मी में भर्ती कराते हैं। जिस पर आशीष ने अपने जान पहचान के सात बेरोजगार युवाओं के चार लाख रुपये प्रति उम्मीदवार के हिसाब से 28 लाख रुपये में सौदेबाजी कर ली। आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से करीब 11 लाख रुपये ठग लिए और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र और फर्जी आई कार्ड दे दिए। नौकरी नहीं लगने पर जब आरोपियों से युवाओं ने पैसे वापस मांगे तो साफ इनकार कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। औद्योगिक पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाली सब्जी मंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई राकेश कुमार की टीम ने दूसरे आरोपी को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान नरेंद्र निवासी बुढाना नारनौंद हिसार के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दस दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें