फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए ढिगावा मंडी और बड़दू चैना में चलाया सर्च अभियान

विज्ञापन
ढिगावा मंडी में सर्च अभियान के दौरान लोगों से पूछताछ करती लोहारू पुलिस।
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए लोहारू पुलिस ने बुधवार को ढिगावा मंडी और गांव बड़दू चैना में सर्च अभियान चलाया। थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध मकानों और स्थानों की गहन तलाशी ली। नशीले पदार्थों की पहचान और बरामदगी के लिए डॉग स्क्वायड की मदद भी ली गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने अभियान के दौरान कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सूखा नशा बेचने और उसका सेवन करने वालों पर शिकंजा कसना था। थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशा बेचता या उसका सेवन करता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए इस तरह की औचक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें