फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एसडीएम ने अनाज मंडी का दौरा कर सरसों खरीद कार्य का लिया जायजा

Tue, 25 Mar 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम अनाज मंडी की निरीक्षण करते एसडीएम डॉ. अश्वीर सिंह नैन। 
विज्ञापन
तोशाम। सरसों की खरीद व्यवस्था को लेकर एसडीएम डॉ. अशवीर नैन ने अनाज मंडी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने तोशाम अनाज मंडी में विधिवत रूप से सरसों खरीद कार्य का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. अशवीर नैन सोमवार दोपहर को अनाज मंडी में पहुंचे और सरसों खरीद कार्य की विधिवत शुरुआत करवाई। इस दौरान एसडीएम ने किसानों एवं आढ़तियों की समस्याओं को भी जाना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम ने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि मंडी में फसल बिक्री में कोई समस्या आड़े नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने किसानों से फसल सुखाकर मंडी में लाने की अपील कि ताकि खरीद एजेंसियों को कोई परेशानी न हो। एसडीएम डॉ नैन ने मंडी में बिजली और पानी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पानी और बिजली के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। बिजली और पानी सहित सभी व्यवस्था बेहतर हों।
विज्ञापन

आढ़तियों की ओर से बारदाने को लेकर समस्या उठाई तो एसडीएम ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में बारदाने की उचित पूर्ति हो। खरीद कार्य के साथ-साथ उठान का कार्य भी सुचारू रूप से रहे, ताकि मंडी में खरीद कार्य निर्बाध रूप से चलता रहे।
एसडीएम डॉ. नैन ने बताया कि सरसों का 5950 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी रेट निर्धारित किया गया है। कोई भी किसान आकर अपनी फसल मंडी में टोकन कटवाकर बेच सकता है, जिसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव सुदेश श्योराण, हरियाणा वेयरहाउस से धर्मबीर, सर्वेयर रविराज, मंडी प्रधान सुनील दलाल, चेतन शर्मा, सुरेश लाठर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें