फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एसडीएम ने सरल केंद्र और रजिस्ट्री कार्यालय का किया निरीक्षण

Fri, 06 Dec 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर नैन ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी सरकार की नीतियों की अनुपालना करते हुए लोक हितैषी सेवाओं व योजनाओं का लाभ पात्रों को तय समय सीमा में उपलब्ध करवाएं। एसडीएम नैन शुक्रवार को समाधान शिविर के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। एसडीएम ने उपमंडल परिसर में स्थित सरल केंद्र, रजिस्ट्री कार्यालय का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने वहां पहुंचे लोगों से बातचीत की। उन्होंने कर्मचारियों को लोगों से विनम्र व्यवहार के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कर्मचारियों को लोगों के काम समय पर निपटाने के निर्देश दिए। उपमंडल कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में बुजुर्ग सम्मान पेंशन, वाहन रजिस्ट्रेशन सहित विभिन्न समस्याएं आई जिनका मौके पर ही निदान कर दिया गया। एसडीएम ने सरल केंद्र, रजिस्ट्री व इंतकाल कार्यालय, टीआरए ब्रांच, आधार कार्ड सहित विभिन्न ब्रांच का निरीक्षण किया।
उन्होंने आधार कार्ड अपडेट करने, नाम ठीक करवाने जैसी प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालयों की व्यवस्था सही तरीके से बनी रहे और सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी के विरुद्ध किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें