फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गीता जयंती महोत्सव के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Fri, 06 Dec 2024 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गीता जयंती महोत्सव स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम महेश कुमार।
विज्ञापन
भिवानी। एसडीएम महेश कुमार ने हुडा पार्क में आयोजित गीता जयंती महोत्सव स्थल का धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाले गीता महोत्सव स्थल पर स्टेज, यज्ञ हवन स्थल और विभिन्न विभागों व संस्थाओं की स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने गीता जयंती महोत्सव की संपूर्ण तैयारियों के लिए नगराधीश विपिन कुमार के संग सभी विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित जिम्मेदारी मौके पर ही सौंपते हुए कहा कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव प्रेरणादायी होने के साथ-साथ भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को महोत्सव को भव्य व शानदार तरीके से आयोजित करवाने को लेकर जिम्मेदारी सौंपकर जरूरी निर्देश दिए हैं।
हुडा पार्क में 9 से 11 दिसंबर तक जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव को भव्यता से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव में धार्मिक संस्थाओं, मंदिर कमेटियों व सामाजिक संस्थाओं का विशेष रूप से अधिक से अधिक भागीदारी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव प्रेरणादायी होने के साथ भव्य और आकर्षक भी होगा। महोत्सव के दौरान तीनों दिन विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सके।
गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ 9 दिसंबर को हवन यज्ञ व गीता पूजन के साथ किया जाएगा। तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें स्कूली बच्चों के अलावा लोक कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इस दौरान नरेश कुमार आहुजा चेयरमैन जियो गीता, महासचिव विनोद कुमार छाबड़ा, संरक्षक ओपी नंदवानी, आत्म प्रकाश टुटेजा, नव दुर्गा सहयोग समिति, सुरेश सैनी, पर्यावरण संरक्षण समिति केके वर्मा मौजूद रहे।
इन विभागों की होगी विशेष भागीदारी

जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव स्थल पर यातायात पुलिस और सचिव प्रादेशिक परिवहन, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला कल्याण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की विशेष भागीदारी रहेगी। वहीं बिजली वितरण निगम, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, अग्रणी बैंक, राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय आजीविका मिशन शहरी, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, आयुष विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पोस्ट ऑफिस बैंक स्टॉल लगाकर अपने विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें