फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कक्षा 9वीं व 11वीं के वार्षिक परीक्षा अंक 31 अक्तूबर तक ऑफलाइन जमा करवा सकते हैं विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से सम्बद्ध राजकीय, अराजकीय विद्यालय, गुरूकुल और विद्यापीठ अब अपने शैक्षिक सत्र 2024-25 के कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक 31 अक्तूबर तक ऑफलाइन जमा कर सकते हैं। बोर्ड ने यह निर्णय उन विद्यालयों के लिए लिया है जिन्होंने निर्धारित तिथियों में पोर्टल पर अंक अपलोड नहीं किए थे।
विज्ञापन

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि जिन विद्यालयों द्वारा निर्धारित तिथि 15 जुलाई तक अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए वे मूल रिकार्ड (दाखिला खारिज रजिस्टर, हाजिरी रजिस्टर, रिजल्ट रजिस्टर, एनरोलमेंट सूची, रजिस्ट्रेशन सूची) सहित बोर्ड कार्यालय की सम्बन्धित परीक्षा शाखाओं में उपस्थित होकर 5000 रुपये विलंब शुल्क सहित अंक सूची जमा करवा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिन विद्यालयों द्वारा अपलोड किए गए अंकों में कोई त्रुटि हो उन्हें 300 रुपये शुद्धि शुल्क देकर निर्धारित तिथि तक ऑफलाइन सुधार करवा सकते हैं।
सभी संबंधित प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक समय रहते अपने विद्यालय के छात्रों की वार्षिक परीक्षा अंक सूची समय पर बोर्ड कार्यालय में जमा करवाने की सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की शिकायत या विलंब से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें