पैंतावास गांव के सरकारी स्कूल में छुट्टी के बाद बाहर निकल रहे आठ वर्षीय एक बच्चे पर स्कूल का गेट गिर गया। जिस कारण बच्चे को सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा बुधवार दोपहर हुआ। घायल आठ वर्षीय बच्चे अनिकेत को परिजनों ने इमरजेंसी में भर्ती कराया है। घायल बच्चे के पिता सुखविंद्र ने बताया कि उसका लड़का गांव के ही सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है। छुट्टी के बाद बच्चा बाहर निकल रहा था तो अचानक स्कूल का टूटा हुआ गेट बच्चे पर गिर गया। सूचना पर वह स्कूल पहुंचा और बच्चे को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आया। बच्चे के माथे व सिर में टांके आए है।
फोटो 06
घायल छात्र अनिकेत